मेहनाजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ परासिन में बृहस्पतिवार को एक युवक ने रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तरवाजा तोड़कीर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मऊ परासिन गांव निवासी गांव निवासी राकेश वर्मा (45) फरीदाबाद की एक कंपनी में कार्यरत थे। वह दो दिन पूर्व अकेले ही गांव आए थे। जबकि उसकी पत्नी और बच्चे फरीदाबाद में ही रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह जब दोपहर तक उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो राकेश का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पत्नी को फोन पर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।