फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महुआ के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कोठिया बिंद गांव में घर से 200 मीटर दूरी पर स्थित एक महुआ के पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के घर मातम छाया हुआ है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कोठिया बिंद गांव निवासी उपेंद्र राजभर (22) पुत्र राजकुमार राजभर बृहस्पतिवार की रात में करीब 8.30 बजे घर से बाहर निकला था। घर पर मौजूद उसके दिव्यांग चाचा चंद्रदेव राजभर ने समझा कि वह शौच करने के लिए जा रहा है। उसकी दादी की तबीयत खराब थी, जिसे मुबारकपुर में भर्ती कराया गया था। वहीं मृतक की मां भी गई थी। घर पर केवल दिव्यांग चाचा थे। रात में करीब 9.30 बजे घर नहीं आया तो परिजन फोन करने लगे लेकिन फोन नहीं उठा। परिजन खोजबीन करने लगे। घर से दो सौ मीटर दूर चाचा चंद्रदेव पहुंचे तो देखा मृतक महुआ के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ है। मृतक मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें