अहरौला। शमशाबाद गांव निवासिनी बेबी पत्नी बबलू ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि वह 14 दिनों से अपने मायके गयी थी। बीते गुरुवार की रात करीब 11 बजे मेरी चचेरी जेठानी ने फोन किया कि तुम्हारे पति की तबीयत खराब है। मेरे मायके के लोग जब जाने को तैयार हुए तो मना किया कि पुलिस आ रही। बाद में पता चला कि पति बबलू 25 की मौत हो गई है। अभी एक दिन पहले पति से फोन पर बेटे का जन्मदिन हमारे मायके में चार अगस्त को मनाने की बात हुई थी। मृतक दो भाईयों बड़ा था, मृतक एक पुत्र का पिता था। थानाध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर सही जानकारी होगी कि मौत किन कारणों से हुई है।