फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम दुकान में घुसी, एक युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
बिंद्राबाजार थाना गंभीरपुर सद्दोपट्टी मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में आजमगढ़-जौनपुर मार्ग स्थित सद्दोपट्टी मोड़ पर जौनपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित डीसीएम दुकान में घुस गई। इस दौरान एक छात्र की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य जख्मी हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। दो का अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वाहन चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-जौनपुर मार्ग स्थित गांव साद्दोपट्टी निवासी अमित (22) पुत्र रामनगीना रविवार सुबह सात बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचा था। दुकान खोलने के बाद अमित अपने मित्र रोशन (19) पुत्र रामनरेश निवासी गांव सिंगड़ा, सन्नी (21) पुत्र प्रह्लाद और सुरेश (22) पुत्र रामदुलार के साथ दुकान के पास बाहर बने चबूतरे पर बैठे थे। इस बीच जौनपुर की ओर से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर चारों युवकों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गई। हादसे में रोशन की मौके पर मौत हो गई वहीं, तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके की ओर से दौड़े, एंबुलेंस और पुलिस को मामले की जानकारी दी। न ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और न ही डायल-112 पुलिस। डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची। इससे पहले ग्रामीणों घायलों को अस्पताल ले गए। ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखे। घायलों में सुरेश को लालगंज, अमित को मोहम्मदपुर में भर्ती कराया गया है। सन्नी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। रोशन के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रोशन दो भाई-दो बहनों में सबसे छोटा था। इंटर की पढ़ाई कर रहा था। गम्भीरपुर प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने डीसीएम को ड्राइवर-खलासी सहित कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें