आज़मगढ़। डीएवी कॉलेज की मेजबानी में प्रोफेसर प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का शुभारंभ रविवार को हुआ। पहले दिन नॉक आउट राउंड दौर के पहले मैच में डीएवी कॉलेज ने गांधी पीजी कॉलेज कोयलसा टीम को हराकर विजय अभियान की शुरुआत की। गणतंत्र दिवस पर सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
दूसरे मैच में शिब्ली पीजी कॉलेज ने राजकीय कॉलेज की संयुक्त टीम को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। तो वहीं मालटारी पीजी कॉलेज ने शिवा पीजी कॉलेज तेरही की टीम को हराया।
अगले मैच में जीएसटी पीजी कॉलेज बरदह ने श्रीकृष्ण गीता पीजी कॉलेज लालगंज को तो महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी की टीम ने श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंडेश्वर को हराकर अगले राउंड में स्थान बनाया। प्रत्येक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार भी वितरित किए गए। इसका उद्घाटन अग्रसेन महिला पीजी कॉलेज की प्रो. अर्पिता मिश्रा ने किया। गणतंत्र दिवस के समारोह के बाद एलिमिनेटर राउंड के मैच होंगे।
इसके बाद सेमीफाइनल में टीमें भिड़ेंगी और 27 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अंपायरिंग स्टेडियम के पुलकित राय और अनूप यादव और स्कोरिंग राजू पाल ने की। इस अवसर पर भूपेंद्र वीर सिंह, डॉ. पंकज सिंह, प्रो. गीता सिंह, प्रो. शिल्पा त्रिपाठी, प्रो. अनिल श्रीवास्तव, प्रो. सौम्य सेनगुप्ता, प्रो. अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद