फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ले भागे चोर समाजवादी पेंशन योजना का डाटा

Tue, 03 Nov 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 ब्लाक संसाधन केंद्र तहबरपुर का ताला तोड़कर रविवार की रात घूसे चोर कंप्यूटर सेट, दीवाल घड़ी, पंखा, फोन आदि चुरा ले गए। चोरी गए कंप्यूटर में पूरे ब्लाक का समाजवादी पेंशन योजना का डाटा फीड था।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह चोरी होने की सूचना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। एबीएसए ने थाने में सूचना दिया। पुलिस खोजी कुतिया के साथ मौका मुआयना कर लौट गई। मंगलवार को सारे कर्मचारियों को एसओ ने पूछताछ के लिए तलब किया है।

तहबरपुर थाने के टीकापुर गांव में बीआरसी केंद्र है। यहां पर सहाय बेसिक शिक्षाधिकारी के अलावा आधा दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं।

सरकार की मंशा के तहत तहबरपुर ब्लाक में समाजवादी पेंशन योजना की सूची भी यहीं से तैयार करवाई गई थी। रविवार की रात चोर यहां से कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, इंवर्टर, बैट्री, दीवार घड़ी, पंखा आदि सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


 एबीएस द्वारा चोरी की सूचना दिए जाने पर एसओ तहबरपुर सुनील सिंह पहुंचे और जांच पड़ताल की।  उधर समाजवादी पेंशन योजना का संपूर्ण डाटा चोरी हो जाने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


एसओ सुनील सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें