फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भंवरनाथ में भी होंगे श्रीराम दरबार के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्रभु राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। हर काेई 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है। वहीं, जिले के भंवरनाथ मंदिर में भी श्रीराम का दरबार सजाने की तैयारी चल रही है। यहां थर्माकोल से अयोध्या केश्रीराम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की जा रही है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आजमगढ़-फैजाबाद हाईवे किनारे भंवरनाथ चौराहे पर भगवान शंकर का मंदिर है। इन्हें बाबा भंवरनाथ के नाम से जाना जाता है। यहां हर सोमवार को बाबा का भव्य और आकर्षक श्रृंगार होता है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी तो बाबा भंवरनाथ मंदिर में अलग तरह का उल्लास मनाया जाएगा। यहां पर दीप भी जलाए जाएंगे। दिवाली जैसा उत्सव मनाया जाएगा। थर्माकोल से श्रीराम मंदिर अयोध्या की ही तर्ज पर मंदिर बनाया जाएगा। जहां राम दरबार के दर्शन भी होंगे। आकार में भले ही छोटा है, लेकिन कलाकृति में कम नहीं होगा। थर्माकोल से बने मंदिर की शोभा देखते ही बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें