फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मिट्टी बहने से सड़क में बना खतरनाक होल, विभाग बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठौली शहर बाइपास पर पुल के पास बरसात में मिट्टी बहने से सड़क किनारे बड़ा होल बन गया है। हमेशा बड़े वाहनों का आवागमन होने से यहां हादसे का अंदेशा बना हुआ है। उधर, विभाग इससे बेखबर है।
विज्ञापन

मानसून के शुरूआती दौर में पुल एप्रोच से कुछ ही दूरी पर बारिश से मिट्ठी कटकर बह गई। इससे सड़क किनारे बड़ा सा होल हो गया। आसपास अधिक घासपूस होने से पूरा गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा है। अगर इसमें कोई वाहन गया तो बड़ा हादसा होने से कोई रोक नहीं सकता। इतना ही नहीं पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग के किनारे सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग जमीन पर गिर कर सड़ रही हैं। जिम्मेदार इससे बेखबर बने हुए हैं। अभी तक ईंट, पत्थर डालकर न तो होल भरा गया और न ही एप्रोच मार्ग की रेलिंग को सहीं कराया गया।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संकर्षण लाल ने बताया कि मिट्टी कटने से जो सड़क किनारे होल बना है, उसे ठीक करने का निर्देश दे दिया गया है। एक-दो दिन में सही हो जाएगा। इसके अलावा एप्रोच मार्ग की रेलिंग भी जल्द ही सही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें