फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मैराथन प्रतियोगिता को सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ फेस्ट कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को नगर के शिब्ली नेशनल पीजी कालेज में चार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद में 20 विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सुबह के समय मैराथन प्रतियोगिता को सीएमओ डा. इंद्र नरायन तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना। यह प्रतियोगिता शिब्ली कालेज से निकलकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए शिब्ली कालेज पहुंचकर संपन्न हुई। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इनमें से 10 को मेडल दिया गया और प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों के खातो में धनराशि भेजने की बात कही गई।
इसके बाद रेडरिबन रील मेकिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने एचआईवी एड्स से संबंधित रील बनाकर अधिकृत वाट्सएप नंबर पर पोस्टम किया। मूल्यांकन समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया। इसके बाद रेडरिबन क्विज प्रतियोगिता और रेड रिबन ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन

इन दोनों ही प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के खाते में पुरस्कार भेजा जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौकके पर काउंसलर योगेंद्र प्रसाद, वरूण राय, कालेज के चीफ प्राक्टर डा. एहतेशामुल हक, दिशा यूनिट से नागेंद्र सिंह, जयंती सिंह, विजेंद्र सिंह, आदि उपथित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें