फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रधानी की रंजिश में दलित परिवार पर हमला, पूर्व प्रधान सहित पांच पर एफआईआर, पुलिस कर रही जांच

Tue, 06 May 2025 09:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

प्रधानी की पुरानी रंजिश के चलते दलित परिवार पर हमले के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में एफाआईआर दर्ज की जा चुकी है और दो को हिरासत में लिया गया है।
 
विज्ञापन
खेत के बीच मारपीट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर असलपुर में प्रधानी की पुरानी रंजिश को लेकर एक दलित परिवार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित मनोज कुमार ने पूर्व प्रधान मनोज पांडेय सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक पीड़ित प्रमोद कुमार राम की मां इंद्रावती देवी वर्तमान ग्राम प्रधान हैं। पीड़ित प्रमोद ने आरोप लगाया कि तीन मई की शाम करीब 4 बजे वह प्रधानी के कार्यों के सिलसिले में गांव की ब्राह्मण बस्ती में गए थे। जब वह अनिल पांडेय और मनोज पांडेय के घरों के बीच वाली गली से गुजर रहे थे, तभी पूर्व प्रधान मनोज पांडेय ने उन्हें अपमानजनक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए ललकारा।

इसके बाद मनोज पांडेय, चंद्रदत्त पांडेय, चेत नरायण पांडेय, सुंदरम पांडेय और अनिल पांडेय ने मिलकर प्रमोद और उनकी पुत्री प्रिया पर हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि चंद्रत्त पांडेय ने टांगी से प्रमोद के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर प्रमोद और उनकी पुत्री को घायल कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


एसपी सिटी शैलेंद्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें