फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पापा हमको चाहिए ज्ञान, चाहे न हो गेहूं-धान’

Fri, 20 Mar 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 ‘पापा हमको चाहिए ज्ञान, चाहे न हो गेहूं-धान’ नारे के साथ गुरुवार को भी जिले के विभिन्न विद्यालयाें से स्कूल चलो रैली निकाली गई। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।
विज्ञापन


 हरैया ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक और उच्चमाध्यमिक विद्यालय मसुरियापुर से स्कूल चलो रैली को प्रधानाध्यापिका मुकुल रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर सहायक अध्यापक विश्वनाथ तिवारी, सहायक अध्यापक सत्येंद्र उपाध्याय, संजय पांडेय, रामप्यारे, भारतभूषण सिंह, प्रेमलता सिंह आदि उपस्थित थी।

बूढ़नपुर : कोयलसा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर महाबलपट्टी में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कोयलसा रामकुमार सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली में बच्चे ‘आधी रोटी खांएगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे’, ‘अंधकार को क्यों धिक्कारें बेहतर हो एक दीप जलाए’ आदि नारे लगाए।

मालटारी : अजमतगढ़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदपुर में प्रधानाध्यापिका शाीला राय के नेतृत्व में रैली निकाली। बीईओ अजमतगढ़ संजय कुमार,  सुभाष राय आदि उपस्थित थे। एनपीआर केंद्र लाटघाट से निकाली गई रैली में एबीआरसी महेंद्र यादव, राधिका देवी, अनिल राय,  बालिका राय, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जहानागंज : प्राथमिक विद्यालय धरवारा प्रथम और द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरवारा से निकाली गई। मेजवां : फूलपुर तहसील क्षेत्र के सुदनीपुर प्राथमिक विद्यालय से निकाली गई रैली में पूनम कुमारी, रिजवाना खातून, पूर्णिमा आदि उपस्थित रहीं।

मेहनगर : पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरिहानी से निकाली गई रैली में प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय सिंह, प्रधान आलोक सिंह, बिंदू सोनकर, सुनीता आदि उपस्थित थे।

प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर और पूर्व माध्यमिक के बच्चों द्वारा निकाली गई रैली में प्रधानाध्यापक तेज बहादुर सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटना अहियाई से निकाली गई।

पल्हना : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पवनी कला से निकाली गई रैली में प्रधानाध्यापक रमेश कुमार, माधुरी सिंह, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।

 अतरौलिया : प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय छतौरा से निकाली गई रैली में प्रधान जयराम सिंह, प्रधानाध्यापक गिरजा प्रसाद प्रजापति, पार्वती जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर खास से निकाली गई। अमिलो : प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलू दाउदपुर कुर्मी से निकाली गई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें