फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर पर चढ़ कर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के दशराजपट्टी गांव में जिला बदर होने के बाद भी दबंग दबंगई से बाज नहीं आ रहे है। दबंगों ने शुक्रवार की शाम अनुसूचित जाति के दो लड़कों के साथ गाली-गलौज किया। दोनों लड़के मौके से हट कर घर चले गए तो मनबढ़ साथियों के साथ घर पहुंच कर धावा बोला और उक्त लड़कों के घर पहुंच कर दरवाजा पीटने लगे। बीच बचाव के लिए दलित बस्ती के लोग आगे आ गए तो दबंगों ने उन पर भी हमला कर दिया। दबंगों के हमले में मीडियाकर्मी सुरेश कुमार का पुत्र समेत कई लोग घायल हो गए। घटना को लेकर दलित बस्ती के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बस्ती के लोगों का कहना है कि मनबढ़ लोग आए दिन बस्ती में पहुंच कर मारपीट करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें