फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुठभेड़ में डी-92 गैंग का सरगना घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर पुलिस की शुक्रवार की सुबह केशवपुर जंगल के बाद बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में रंगदारी वसूलने वाले डी-92 गैंग के गैंग के सरगना रफीक के पैर में गोली लगी। पुलिस ने रफीक के साथ ही उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से असलहा, कारतूस, रंगदारी के रुपये व एक कार बरामद की।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार पांडेय को सूचना मिली कि पांच जून को एक महिला के साथ दो व्यक्तियो ने उसका वीडियो बनाकर जान माल की धमकी देकर रंगदारी वसूले थे। वह दोनों व्यक्ति इस समय बनकट की तरफ से बलेनो कार से जीयनपुर के तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने हमराहियों के साथ केशवपुर जंगल के पास दोनों तरफ छिपकर उनके आने का इंतजार करने लगे।
थोडी देर के बाद एक बलेनो कार आती हुई दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया। जिस पर वह तेजी से केशवपुर जंगल में जाने वाले खड़ंजे के रास्ते की तरफ तेजी से गाडी मुड़ाकर भागने लगे। कुछ दूर जाकर उनकी गाडी रुक गई और गाड़ी से दो व्यक्ति उतरे, जिसमे से एक व्यक्ति ने कहा कि पुलिस वाले हैं गोली मार दो। जिस पर चालक सीट से उतरे व्यक्ति ने पुलिस वालों को लक्ष्य करके जान मरने की नियत से फायर करते हुए भागने लगा। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश के साथ उसके एक साथी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

घायल बदमाश की पहचान रफीक निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर के रूप में हुई। जबकि दूसरे आरोपी की पहचान कौसेर अहमद निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पूर्व में हुई घटना का विवरण
आजमगढ़। पुलिस के अनुसार 19 जून को देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुंआ खुर्द पल्हना निवासी सागर सैनी ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें बताया कि पांच जून को वह रात लगभग साढ़े आठ बजे अपनी भाभी के साथ नानी के घर देवापार जा रहा था। धौरहरा के पास अचानक से एक बाइक पर सवार दो लोग सुहेल खान और एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी बाइक को रोककर 9500 रूपये नकद व 34000 रुपये आनलाइन गूगल पे सहित कुल 43500 रुपये ले लिया। इस मामले में सुहेल खान सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें