बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना के मई खड़गपुर के पास रविवार की रात नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
मई खड़गपुर निवासी 53 वर्ष प्रमोद रविवार रात लगभग 9 बजे गोसाई की बाजार से घर लौट रहा था। गांव के पास वो हाईवे पार कर रहा था कि अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।