आजमगढ़। रौनापार थाने में बीते शुक्रवार को एक महिला ने अपने पूर्व पति पर ही अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस तहरीर के के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने कहा कि उसका विवाह तीन साल पूर्व बरदह थाना क्षेत्र निवासी रणधीर सिंह के साथ हुआ था। शादी के कुछ साल बाद उसका पति से मनमुटाव हो गया। मामला कोर्ट पहुंचा और कोर्ट से तलाक भी हो गया। इसके बाद उसका पति उसके नाम से फेक आईडी बना कर सोशल मीडिया के माध्यम से नात रिश्तेदारों व परिजनों को अश्लील वीडियो भेज रहा है। जिससे उसकी बदनामी हो रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पूर्व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की कवायद में जुट गई है।