फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकल, हाथी साफ बनेगी भाजपा सरकार

Tue, 28 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
मनोज सिन्हा
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री और दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने दावा करते हुए कहा कि विधानसभा के इस चुनाव में साइकल-पंजा, हाथी साफ हो जाएंगे और पूर्वांचल के लोगों के सहयोग से प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन

सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के समर्थन में मंगलवार को जय किसान इंटर कालेज घाघरा में आयोजित सभा में कहा कि जब देश पर आतंकी हमला हुआ तो लोगों ने मजाक उड़ाया कि मोदी का 56 इंच का सीना कहां गया।

सर्जिकल स्ट्राइक कर हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया तो विपक्षियों की बोलती बंद हो गई। उन्होंने कहा कि जब नोटबंदी हुई तो लोगों ने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ जाएगी, लेकिन हमारे देश की आर्थिक व्यवस्था में सुधार हो रहा है। आज विदेशों में भी भारत की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशान वही लोग हैं जिसको काले धन को खपाने का मौका नहीं मिला। कहा कि बेनामी संपत्ति में कानूनी प्रक्रिया के तहत देर हो सकती है लेकिन कोई माफिया बचेगा नहीं। उन्होंने सपा-कांग्रेस और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब नोटबंदी हुई तो लोग कर रहे थे, नोटबंदी कर सरकार में एक इमरजेंसी ला दी है, लेकिन आज देखिए स्थिति सामान्य हो रही है।

एक मार्च से सभी लोग जितना चाहे उतना पैसा निकाल सकते हैं। मौके पर बीजेपी प्रत्याशी  देवेंद्र सिंह, भाजपा नेता घनश्याम सिंह पटेल, अरविंद जायसवाल, जय प्रकाश पांडेय, पंकज कौशिक, नागेंद्र सिंह,  राजेश महुआरी, राम आशीष पटेल, जयप्रकाश सिंह, रवि राय, कमलेश यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें