आजमगढ़। साइबर अपराधियों ने तीन लोगों के खाते से साढ़े नौ लाख रुपये उड़ा दिए हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और साइबर क्राइम की टीम जालसाजों का पता लगाने में जुट गई है।
अहरौला थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी ओम प्रकाश उपाध्याय के खाते से साइबर अपराधियों ने एक माह के अंदर कुल 8.63 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई जब वह बैंक पर पैसा निकालने पहुंचा। बैंक से उसे जानकारी मिली कि 24 अप्रैल से 27 मई के बीच उसके खाते से कई बार में एटीएम से रुपए निकाले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर अहरौला थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं महराजगंज थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी नीलम सिंह के खाते से भी साइबर अपराधियों ने 73,500 रुपये उड़ा दिया है। वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहरपार गांव निवासी भरत सिंह के खाते से भी एटीएम पर मौजूद जालसाज युवकों ने मदद के बहाने 25 हजार रुपये उड़ा दिया। तीनों मामलों में मुकदमा पंजीकृत हो कर लिया गया है। अब देखना है कि साइबर एक्सपर्ट माने जाने वाले एसपी त्रिवेणी सिंह कितनी जल्द इन साइबर अपराधों का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करती है।