फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने के विवाद में चली गोली, तीन घायल

Sat, 23 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थानाक्षेत्र के फरीदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह पेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद गोली चल गई। गोली लगने से एक पक्ष की महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। एक की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


फरीदपुर गांव निवासी दीनदयाल यादव और प्रसिद्ध नरायण सिंह का मकान आसपास है। उनमें घर के पास एक नीम के पेड़ का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति पेड़ कटवा रहा था तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पेड़ काटने से मना कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

एक पक्ष के लोगों ने असलहे से गोली चला दी। गोली के छर्रे विद्या देवी (14) पुत्री दीनदयाल यादव, कमला देवी (50) पत्नी श्यामअवध यादव, घनश्याम (15) पुत्र सुक्खी के हाथ-पैर में लगे। जिला अस्पताल में कमला देवी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रौनापार डीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रसिद्ध नरायण सिंह, शिवप्रसाद, अभिषेक, गजानंद और भोलू के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें