फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक महाकुंभ हुनर रंग महोत्सव का 26 को आगाज

Fri, 22 Dec 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
cultural event - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। सांस्कृतिक महाकुंभ हुनर रंग महोत्सव की शुरूआत 26 से हो रही है। आयोजक हुनर संस्थान ने सारी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस सांस्कृतिक महाकुंभ में पांच सौ से अधिक विभिन्न प्रांतों के कलाकार प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


अब तक पचास से ज्यादा नाट्य दल कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी करा चुके है। आयोजन सचिव सुनील दत्त विश्वकर्मा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम के तैयारियों व रूपरेखा की जानकारी दी।

आयोजन सचिव ने बताया कि 16 वर्षों से जिले में सांस्कृतिक महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी वेस्ली इंटर कालेज में 26 से 30 दिसंबर तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ ही गैर प्रांतों के पांच सौ से ज्यादा कलाकार प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


अब तक 50 से अधिक नाट्य दलों ने अपना रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। 29 दिसंबर को नगर में एक रंग यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें महाकुंभी में प्रतिभाग करने वाले कलाकार सड़क को मंच बना कर अपने प्रांतों के कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतिदिन दोपहर 12 से 1 बजे तक गायन व वादन का कार्यक्रम होगा। 1 से पांच बजे तक एकल नृत्य, युगल नृत्य तथा शाम पांच बजे के बाद से समूह नृत्य व नाटकों का मंचन होगा। कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए असम, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मणिपुर, बिहार, दिल्ली, राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के कलाकार प्रतिभाग करेंगे।

आयोजन समिति का अध्यक्ष डॉ. पीयूष सिंह यादव व स्वागताध्यक्ष की जिम्मेदारी अभिषेक जायसवाल को दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में हुनर संस्थान के अध्यक्ष मनोज यादव, उमेशउ सिंह, हेमंत श्रीवास्तव, मनोज बरनवाल, मनीष अग्रवाल, अजेंद्र राय, डॉ. शशिभूषण आदि जुटे हुए है।

लीलीपुट फारूखी होंगे कार्यक्रम के आकर्षण
आजमगढ़। संस्थान ने विभिन्न प्रांतों के कलाकारों के साथ ही कार्यक्रम को आकर्षित बनाने के लिए बॉलीवुड हस्तियों को भी आमंत्रित किया है। अभिनेता, लेखक व निर्देशक लीलीपुट फारूखी कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण होंगे। इनके अलावा सत्येंद्र सिंह, मानसी श्रीवास्तव आदि भी सांस्कृतिक महाकुंभ की शोभा बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें