फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फिर खराब हुई सीटी स्कैन मशीन, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर लगी सीटी स्कैन मशीन मंगलवार को एक बार फिर खराब हो गई। एक माह के अंदर दूसरी बार मशीन के खराब होने से लोगों में आक्रोश है। केंद्र प्रभारी ने तीन दिन के अंदर मशीन को ठीक कराने का दावा किया है। वहीं सुबह से लाइन लगा कर बैठे मरीज बैरंग वापस लौटने को विवश हुए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कहने को तो दो-दो सीटी स्कैन मशीन है। जिसमें एक सरकारी तो दूसरी पीपीपी मॉडल के तहत स्थापित की गई है। सरकारी मशीन तो वर्षों से खराब है। वहीं पीपीपी मॉडल वाली मशीन ही वर्तमान में कई सालो से संचालित हो रही है। एक माह के अंदर दूसरी बार मंगलवार को मशीन ने काम करना बंद कर दिया।
कृष्णा डायग्नोस्टिक लिमिटेड पुणे द्वारा संचालित सीटी स्कैन मशीन खराब होने से सुबह से लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीजों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हर 15-20 दिन पर मशीन खराब हो रही है। प्रतिदिन जिला अस्पताल की इस मशीन से 90 से 100 लोगों का सीटी स्कैन होती है। मंगलवार को मात्र 16 लोगों का ही सीटी स्कैन हुआ और फिर मशीन ने काम करना बंद कर दिया। केंद्र प्रभारी आशुतोष चौधरी ने बताया कि तीन दिन के अंदर मशीन को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें