फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेलइसा मेले में मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बेलइसा बाजार में नवयुवक दल की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
बेलइसा बाजार में सोमवार को ऐतिहासिक मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छह पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। शाम होते-होते भीड़ बढ़ने पर आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर स्थित बेलइसा बाजार में पूजा पंडालों से लेकर सड़क की दोनों पटरियों और डिवाइडर तक रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजावट की गई थी। महिलाओं और पुरुषों ने जमकर खरीदारी की, जबकि बच्चों ने गुब्बारे खरीदे और झूलों का आनंद उठाया।
जय मां दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी संजीव सिंह, राजीव सिंह, शैलेश सिंह, सूरज राय और दिलीप सिंह के साथ नवयुवक दल के अध्यक्ष विनोद यादव, विक्रम, विशाल यादव और प्रीतम यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पुलिस व प्रशासन का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें