फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आंबेडकर की प्रतिमा हटाने की सूचना पर जुटी भीड़

विज्ञापन
14 अहरौला के सुल्तानीपुर में अंबेडकर प्रतिमा के पास एकत्र ग्रामीण। संवाद - फोटो : Doda news
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के सुल्तानीपुर में सोमवार को उस समय अफ़रा-तफ़री मंच गई जब ग्रामीणों को सूचना मिली कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की नियत से तहसील प्रशासन आ रहा है। अनुसूचित बस्ती के लोग प्रतिमा के पास सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

तहसील से राजस्व निरीक्षक गांव में अनुचित आबादी के नाम की जमीन पर रखी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बिना किसी आदेश के लगने की शिकायत पर जांच कर हटाने पहुंचे थे। इसकी भनक लगते ही गांव के अनुसूचित बस्ती की सैकड़ों महिला, पुरुष प्रतिमा के पास इकठ्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे।
यह देख राजस्व निरीक्षक इंद्रनाथ गुप्ता इसकी जानकारी प्रधान पति राम नरायन को दिया। प्रधान पति ने बताया कि गांव में हरिजन आबादी के नाम पर जमीन है, उसी पर पांच साल पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा सभी की सहमति से रख दी गई थी। इसकी किसी ने तहसीलदार से शिकायत कर दी थी।
विज्ञापन

इस संबंध में राजस्व निरीक्षक इंद्रनाथ गुप्ता ने बताया कि तहसीलदार शैलेश कुमार के निर्देश पर जांच करने आया था। अनुसूचित बस्ती के आबादी के नाम बचत की जमीन पर प्रतिमा लगाई है। प्रधान व सभी बस्ती के लोगों ने प्रतिमा लगाने का समर्थन किया है। हटाने के नाम पर यहां लोगों में रोष है। इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है आगे तहसील प्रशासन निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें