फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी भीड़, शारीरिक दूरी के टूटे नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोविड का टीका लगवाने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। शुक्रवार को महिला जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच दुर्व्यस्थाएं देखने को मिली। एक ही लाइन में महिलाएं पुरुष सभी खड़े थे। हर कोई उमसभरी गर्मी से जूझते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को हुई। उनके बैठने के लिए या फिर उनके लिए कोई इंतजाम नहीं देखने को मिला।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर लोगों में काफी दहशत है। ऐसे में हर कोई इसके आने की संभावना को देखते हुए टीकारण कराना चाह रहा है। प्रतिदिन टीकाकरण केंद्रों पर हजारों की भीड़ उमड़ रही है। यही हाल महिला जिला चिकित्सालय का भी है। शुक्रवार को लोग टीका लगवाने के लिए लाइन में खड़े थे। लाइन इतनी लंबी थी कि गेट के बाहर भी लोगों को लगना पड़ा। जहां लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ा। एक ही लाइन में महिला व पुरुष दोनों लगे थे। मजे की बात तो यह है कि दूसरी डोज के लिए लोगों को ऊपर लाइन लगाना पड़ रहा था। इसमें 45 वर्ष से ऊपर वाले भी शामिल थे। इस दौरान लाइन में वरिष्ठ नागरिक भी खड़े नजर आए। उनके लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया था। हर कोई परेशान नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें