कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मंगलवार को विज्ञान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने फसल उत्पादन और प्रबंधन के माडलों सहित अन्य माडलों से अपनी प्रतिभा दिखाई।
वहीं यूपी बोर्ड की दसवीं में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली साक्षी साहू को पुरस्कृत किया गया। विज्ञान मेला और प्रदर्शनी का उद्घाटन फूलपुर/पवई विधानसभा के विधायक श्याम बहादुर यादव ने नारियल फोड़कर किया।
प्रदर्शनी में क्षितिज राय और श्याम मनोहर द्वारा स्वर्णिम भारत स्वच्छ भारत पर तो आदित्य दीक्षित और बहादुर यादव ने फसल उत्पादन और प्रबंधन पर आधारित माडल बनाकर लोगों को ध्यान खींचा।
वहीं शीतल शंकर, निखिल, कार्तिक ने राकेट तो अंकिता गुप्ता के बनाए गए धातुकर्म सहित श्वेता राय का नेशनल रिसोर्स मैनेजमेंट, अपेक्षा कुमार और दिव्या सिंह का जल स्रोत पर आधारित माडल भी लोगों को पसंद आए।
विधायक श्यारम बहादुर यादव और लालगंज विधायक बेचई सरोज ने माडलों का अवलोकन किया।
विधायकों ने साक्षी साहू को दसवीं की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान पाने पर 5100 रुपये का चेक और प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य कामेश्वर पांडेय, विपिन साहू, राकेश कुमार गुप्ता, रमाशंकर ङ्क्षसह, लालबहादुर सिंह, विजय यादव, भृगुनाथ दीक्षित, गिरधारी लाल मौजूद थे। संचालन देवेंद्र पांडेय ने किया ।