आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के खजुरा गांव के समीप शारदा नहर मंगलवार को एक घड़ियाल देखा गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ा और अपने साथ ले गई।
शारदा सहायक नहर में कई वर्षों से पानी तो नहीं आया लेकिन नहर में घड़ियाल आ गया। सूखी नहर में मगरमच्छ के आने की सूचना क्षेत्र में फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने बोंगरिया पुलिस चौकी प्रभारी रतन कुमार सिंह को सूचित किया। चौकी प्रभारी द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के फॉरेस्ट रेंजर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने घड़ियाल को पकड़ लिया। पुलिस चौकी प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि यह घड़ियाल है जिसकी लंबाई लगभग 6 फीट है। घड़ियाल का मुंह लंबा होता है।