आजमगढ़। आक्सीजन की कमी से उबरने के लिए सरकार के निर्देश पर मंडलीय जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। सोमवार को सीआरओ हरीशंकर ने गोरखपुर से आई टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएचआई द्वारा तैयार किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के संबंध में जानकारी ली। सीआरओ ने बताया कि आक्सीजन प्लांट के लिए चहारदीवारी के साथ फाउंडेशन भी तैयार हो चुका है। डीआरओडीओ मशीन उपलब्ध कराएगा लेकिन प्लांट के लिए अलग से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिससे संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस दौरान उनके साथ एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला भी मौजूद थे।