फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोना संक्रमित 10 की मौत, 51 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने के ग्राफ में कमी देखने को मिल रही है लेकिन संक्रमितों की मौतों पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। सोमवार को जहां जांच में कुल 51 संक्रमित मिले वहीं 10 कोरोना संक्रमितों में दम तोड़ दिया। जनपद में शुक्रवार को टीमों द्वारा कुल 3794 लोगों की जांच की गई। जिसमें कुल 51 संक्रमित मिले। जिसके बाद जिले में अब तक मिले कुल पाजीटिव मरीजों की संख्या 17321 हो गई है। जिसमें एक्टिव केस 1085 हैं। इस प्रकार अगर देखें तो जनपद में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने का आंकड़ा भी बढ़ा है। लेकिन मरने वालों की संख्या में कोई लगाम नहीं लग रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित नौ मरीजों के साथ एक सरकारी कोविड अस्पताल में एक मरीज की जान गई। मृतकों में मुबारकपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति को 15 मई की रात 9.30 बजे भर्ती कराया गया था, जिनका 16 मई की शाम 6.45 बजे निधन हो गया। मुबारकपुर की ही 59 वर्षीय महिला को 15 मई की रात आठ बजे भर्ती किया गया, जिसने रविवार की रात 12.45 बजे अंतिम सांस ली। 14 मई की शाम चार बजे भर्ती मेंहनगर के 55 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार की भोर में चार बजे, 15 मई की शाम 5.45 बजे भर्ती अहरौला क्षेत्र के 60 वर्षीय वृद्ध ने रविवार की रात 10 बजे, 15 मई की शाम 5.45 बजे भर्ती तहबरपुर के 75 वर्षीय वृद्ध ने रविवार की शाम 6.40 बजे अंतिम सांस ली। मऊ जनपद के थाना सराय लखंसी क्षेत्र के 37 वर्षीय महिला को 17 मई को अपराह्न 2.20 बजे भर्ती कराया गया, जिसका एक घंटे बाद ही 3.20 बजे निधन हो गया। छह मई की रात 1.30 बजे भर्ती बलिया जिले के नरही क्षेत्र के 50 वर्षीय व्यक्ति की रविवार की रात 2.50 बजे, 16 मई की शाम 3.55 बजे भर्ती गोरखपुर जनपद के 62 वर्षीय वृद्ध की उसी दिन शाम 7.45 बजे, 16 मई की शाम 3:30 बजे भर्ती अंबेडकरनगर के 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत चार घंटे बाद शाम 7.30 बजे टूट गई। नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें