देवगांव कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गैंगस्टर के मुकदमें का वांछित इनामी अपराधी असलहे के साथ चोरी की बाइक से चिरकिहिट से लालगंज की तरफ आ रहा है। पुलिस सक्रिय हुई और पुलिस बल के साथ टिकरी से चिरकिहिट की तरफ आकर अपराधी की घेराबंदी करने का प्रयास किया, तो उक्त आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए 25 हजार के इनामी को पकड़ लिया। आरोपी के पास से असलहा, कारतूस, चोरी की बाइक और जेवरात बरामद हुए। पकड़ा गया मोनू सरोज उर्फ बेबे ग्राम चिरकिहिट, थाना देवगांव का निवासी बताया गया है।
पकड़े गए बदमाश ने बताया कि बरदह थाना क्षेत्र के परसौली गांव निवासी राहुल के साथ मई महीने में बंद पड़े मकान ग्राम गिडऊर में चोरी की थी। जहां पर उसे व राहुल को 25000 रुपये नकद व जेवरात मिला था। वहीं बाइक को उक्त आरोपी ने मार्च महीने में धर्मापुर ठकुरची गांव से एक घर के सामने से चुराया था।