फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाइक सवार युवक की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाजार में बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार अब्दुल्ला (44) पुत्र अशफाक की मौत हो गई। अब्दुल्ला अपने छोेटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए एक सप्ताह पहले ही विदेश से घर आया था।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के चिवटही गांव निवासी अब्दुल्ला के पिता अशफाक रानी की सराय थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट स्थित एक मदरसे में अध्यापक हैं। उन्हीं से मिलने के लिए अब्दुल्ला बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह मुहम्मदपुर बाजार में पहुंचा कि सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। ट्रेलर का पहिया अब्दुल्ला के पैरों पर चढ़ गया, जिससे उसका पैर कुचल गया। आसपास के लोग आनन-फानन में अब्दुल्ला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।
अब्दुल्ला एक सप्ताह पूर्व विदेश से अपने छोटे भाई अहमद की 29 जुलाई को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ट्रेलर कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की चार पुत्रियां सालिया (17), अरीबा (12), नसरा (10), जिकरा (5) और दो पुत्र अबू ओजैफा (15), मोहम्मद (8) हैं। पत्नी आयशा बानो सहित परिवार रो-रोकर बेहाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें