फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम महिलाओं से छीनी चेन

Tue, 07 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बिलरियागंज और कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह टहल रहीं दो महिलाओं के गले बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर दो चेन छीन ली। कप्तानगंज में दो दुस्साहसी बदमाशों ने थाने के सामने छिनैती की घटना को अंजाम दिया। पीड़ितों तहरीर दी है।
विज्ञापन


कप्तानगंज के कृष्ण कुमारी पांडेय मंगलवार की सुबह टहल रही थीं। वह कप्तानगंज थाना गेट के समीप पहुंची सामने से एक बाइक पर सवार दो युवक उनके बगल से गुजरे और कुछ आगे जाने के बाद बाइक घुमाकर उनके पास पहुंचे और गले से चेन छीन कर भाग निकले।

कृष्णा ने बताया कि चेन करीब 45 हजार रुपये की थी। उसका लाकेट टूट कर गिर गया। वह हल्ला मचाने लगीं लेकिन बदमाशों का पीछा करना तो दूर पुलिस ने हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। उनके बेटे दिव्यार्थ पांडेय ने तहरीर दी है लेकिन अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिलरियागंज के नया चौक मुहल्ला निवासी सुशीला देवी सुबह मुहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ टहलने निकली थीं। घर लौटते समय समय जैसे ही लंगड़पुर पुलिया के समीप पहुंची कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर सुशीला के गले से करीब 40 हजार रुपये मूल्य का चेन छीन ले गए। सुशीला ने थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें