फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 20 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
हादसों में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार महिला की मौत हो गई जबकि ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के समय आटो में सवार सभी लोग दवा लेने के लिए फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा धाम जा रहे थे।
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव निवासी रेखा गुप्ता (28) पत्नी संतोष, दिनेश गुप्ता (28) अपनी पत्नी पूजा (25) के अलावा अंजली (27) पत्नी रमेश गुप्ता अपने गांव के हरिकेश प्रजापति (22) का आटोरिक्शा रिजर्व कर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा धाम पर दवा लेने जा रहे थे।

शनिवार की सुबह जैसे ही आटोरिक्शा अहरौला बाजार के चांदनी चौक पर पहुंचा कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से आटो में टक्कर लग जाने से सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रेखा की मौत हो गई।
विज्ञापन


अन्य चारों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रेखा देवी दो बेटा और एक बेटी की मां थी। उसका पति बिहार में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। रेखा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें