फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे की दीवार गिरने से महिला की मौत

Tue, 16 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लोनियाडीह गांव स्थित ईंट भठ्ठे पर मंगलवार की सुबह ईंट उठाते समय दीवाल गिरने से एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक मजदूर घायल हो गया।
विज्ञापन


झारखंड प्रांत के गुमला जिले के सितई थाना क्षेत्र के भुरसे भेरी टोला गांव निवासी जितनी देवी (30) पत्नी राजकुमार और लक्ष्मण 35 पुत्र एतवा लोनिया डीह स्थित भठ्ठेे पर ईंट ढ़ोने का कार्य करते थे। मंगलवार की सुबह वह फेरी के अंदर से ईंट को निकाल रहे थे।

तभी अचानक ईंट की दीवाल भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे दबने से जितनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। लक्ष्मण को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने जितनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें