फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बन मोबाइल दूकान से लूटा हजारों का माल

Fri, 15 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
रानी की सराय थाने के ऊंची गोदाम बाजार में मंगलवार की रात एक बाइक पर सवार दो बदमाश एक मोबाइल की दूकान पर ग्राहक बनकर आए और नगदी समेत हजारों का सामान लूट ले गए। दूकानदार ने बुधवार को थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई।
विज्ञापन


रानी की सराय थाने के बगहा गांव निवासी राहुल गुप्ता ऊंची गोदाम बाजार में किराए का कमरा लेकर मोबाइल की दूकान खोला है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे उसकी दूकान पर एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। पहले रिचार्ज कूपन लिए इसके बाद नई मोबाइल दिखाने को कहे।

राहुल उन्हें मोबाइल दिखाने के लिए काउंटर से हटा तो बदमाश गल्ले से पांच हजार रुपये निकाल लिए। राहुल ने जब विरोध किया तो बदमाश तमंचा दिखाते हुए भीतर घूस गए और पांच नई मोबाइल, लैपटॉप आदि समेटते हुए बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बुधवार की शाम राहुल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ रानी की सराय मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें