फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की उपकेंद्र में तोड़फोड़

Sun, 18 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
तोड़फोड़
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहजेरपुर गांव में रविवार की सुबह एचटी तार टूटकर गिरने से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसकी जद में आसपास के तीन घर भी आ गए और इन घरों में बिजली के उपकरण समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र फूलपुर को सूचना दी तो फोन रिसीव नहीं हुआ, जिससे नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र में तोड़फोड़ की। बाद में बिजली कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। जेई ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव के ज्यादातर लोग पुलिस के भय से घर छोड़कर भाग गए हैं। उधर, तोड़फोड़ करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विद्युत कर्मियों ने आपूर्ति न देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


शाहजेरपुर गांव के बाहर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। उसके ठीक ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। वर्षों पुराना यह तार जर्जर हो चुका है। इसे ठीक करने के लिए ग्राम प्रधान शाहजेरपुर पवन जायसवाल ने कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा लेकिन इस संबंध में कोई सुनवाई नहीं हुई। तार नहीं बदला गया। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता का परिणाम रहा कि रविवार की सुबह तार शाहजेरपुर गांव में टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिरा, जिससे आग लग गई।

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी कुछ दूर पर मौजूद इलियास के मकान में गिरी और उसके घर में भी आग लग गई। गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया जबकि अन्य दो घरों में विद्युत उपकरण जल गए जिससे आंशिक क्षति हुई। इलियास की गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। गांव के लोगों आग पर काबू पाने और सप्लाई काटने के लिए विद्युत उपकेंद्र फूलपुर में फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। ग्रामीण किसी तरह से आग बुझाने के बाद उपकेंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन


भीड़ देख एसएसओ शैलेष कुमार भाग गया। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र फूलपुर में जमकर तोड़फोड़ की। जेई चंदन यादव मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। जेई ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, एसएसओ शैलेष कुमार ने यह कहते हुए आपूर्ति ठप कर दी कि जब तक तोड़फोड़ करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, बिजली आपूर्ति नहीं शुरू की जाएगी। सप्लाई ठप होने से पांच फीडरों से संचालित करीब तीन हजार से अधिक गांव की बिजली सुबह आठ बजे से बाधित है। उधर, पुलिस के कार्रवाई के भय से ज्यादातर लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें