फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के सामान के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

Tue, 19 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने की पुलिस ने सोमवार की सुबह गौरा पुल के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, लूटे गए 1640 रुपये और मोबाइल बरामद हुआ। बदमाशों ने बताया कि 16 मई की रात कादीपुर नहर की पुलिया पर एक व्यक्ति से लूट की थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कप्तानगंज अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि हिसामुद्दीनपुर गांव निवासी रामाकांत राजभर 16 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने रिश्तेदार के घर खरकौली जा रहा था। रास्ते में कादीपुर नहर पुलिया के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया।

उसके पास मौजूद 45 सौ रुपये और मोबाइल लूट लिए। घटना के संबंध में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर रमाकांत के मोबाइल का लोकेशन लेने के लिए सर्विलांस सेल की मदद ली। सोमवार की सुबह लोकेशन मिलने पर पुलिस गौरा पुल के पास पहुंची। वहां पहले से तीन लोग मौजूद थे। यह लोग पुलिस को देखकर भागने लगे।
विज्ञापन


तीनों को दौड़ाकर दबोच लिया गया। पकड़े जाने वालों में गुड्डू यादव कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कादीपुर हरिकेश, रामकृष्ण यादव तहबरपुर थाने के मद्धेशिया और चुनमुन उपाध्याय कंधरापुर थाना क्षेत्र के जमुआ हरिराम गांव के निवासी हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें