फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सात लोगों की गई जान

Sat, 29 Apr 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सड़क हादसों में सात लोगों की गई जान
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुए सड़क हादसों में आबकारी सिपाही समेत छह लोगों की मौत हो गई। मुबारकपुर क्षेत्र के 12 वर्षीय छात्रा की मौत पर लोग उग्र हो गए। लोगों ने स्कार्पियों चालक की पिटाई की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


सगड़ी/लाटघाट संवाददाता के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूना पार (बड़े गांव) गांव  के पास शुक्रवार की देर रात 12.30 बजे आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर कार की सिलेंडर लदे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  आबकारी पुलिस गोरखपुर में तैनात रामानुग्रह सिंह गुरुवार की सुबह अपने परिवार के साथ विंध्याचल देवी जी का दर्शन करने गए थे। शुक्रवार शाम पांच बजे वहां दर्शन करने के बाद शुक्रवार की शाम 11.30 बजे आजमगढ़ पहुंचे। जहां पूरा परिवार होटल में खाना खाया।

खाना खाने के बाद रामानुग्रह सिंह ने अपने छोटे भाई मुन्नू सिंह से कहा कि वह दूसरी गाड़ी होंडा सिटी में अपने परिवार के साथ आगे चले। जीयनपुर बाजार से आगे पूना पार (बड़े गांव) के पास 12.30 बजे दोहरीघाट की तरफ से आ रही सिलेंडर भरी ट्रक से वैगनआर की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बैगनआर के परखच्चे उड़ गए। वैगनआर चला रहे सिपाही रामानुग्रह सिंह (40) पुत्र हरि ओम प्रकाश सिंह निवासी हुमायूंपुर गोरखपुर, उसकी साली खुशबू और सास भगवता देवी (60) निवासी देवरिया शहर की मौके पर मौत हो गई। सिपाही की पत्नी श्वेता सिंह (35) और सिपाही का 10 माह का पुत्र बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों को गाड़ी से निकालने के साथ ही सीट के अंदर फंसे 10 माह के बच्चे को सीट के लोहे को काटकर बाहर निकाला। पुलिस ने प्राइवेट वाहन से मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। वहीं, दोनों घायलों को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इस बीच, मौका पाकर ट्रक का चालक मौके से भाग गया। वहीं, सिपाही के छोटे भाई रामानुज को इसकी जानकारी नहीं हुई वह काफी आगे निकल गए। पुलिस ने फोन कर उन्हें घटना की सूचना दी। तब वह दोहरीघाट से वापस घटना स्थल पर पहुंचे।

बलरामपुर संवाददाता के अनुसार, मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी अनिल कुमार सिंह (60) पुत्र प्रेमनरायन सिंह शुक्रवार की रात लगभग 11.30 बजे मारुति कार से अपनी बहन के करतालपुर स्थित घर जा रहे थे। जैसे ही वह बाइपास पर स्थित रमायन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। सामने से आ रही ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रेलवे का रिटायर है उसके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

वहीं,  सिधारी थाना क्षेत्र के बयासी गांव के पास स्थित पुलिया पर शुक्रवार की शाम को आल्टो कार ने पुलिया के किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक सुभाष ठठेरा (30) पुत्र चुन्नी लालसिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर गांव का रहने वाला है। वह पुलिया पर बैठा हुआ था जैसे ही वह पुलिया से उठा वैसे ही तेज रफ्तार आल्टो कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

अमिलो संवाददाता के अनुसार, स्कूल जाने के लिए अपने पिता के साथ सड़क पर खड़ी एक छात्रा की स्कार्पियो से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी ईदगाह के पास शनिवार की सुबह हुई इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने स्कार्पियो चालक की पिटाई की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। मुबारकपुर क्षेत्र के जमुड़ी गांव की रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा नेदा शेख पुत्री फजलुर्रमान जमयतुल रशाद स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा थी। वह प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह अपने पिता फजलुर्रमान के साथ स्कूल जा रही थी।

रास्ते में वह जमुड़ी ईदगाह के पास सड़क के किनारे अपने पिता के साथ खड़ी थी। इसी दौरान सठियांव की ओर से तेज रफ्तार स्कार्पियो आई। अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आ गई। कुचलने के कारण नेदा शेख गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को देख आसपास के लोग जुट गए। क्रुद्ध लोगों ने स्कार्पियो चालक और उसके साथियों की पिटाई की और स्कार्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक तथा उसके साथियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।   
       
मेहनगर संवाददाता के मुताबिक, शनिवार की तीन छात्र बाइक से परीक्षा देकर आ रहे थे। इसी दौरान पल्हना -मेहनगर मार्ग स्थित करौती गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक सवार छात्र आजम, आतीफ निवासी मंगरावां थाना गम्भीरपुर और दिलशाद (20) निवासी मुज्जफरपुर थाना गंभीर पुर घायल हो गए। जिला अस्पताल में आतीफ की मौत हो गई। तीनों मौलवी की परीक्षा देकर घर जा रहे थे। दोनों घायल छात्र मुज्जफरपुर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अरशद जामिया इस्लामिया के छात्र हैं। जिनका परीक्षा केंद्र ग्राम समाज इंटर कालेज जयनगर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें