फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरही की थी तैयारी, महिला जिंदा मिली

Fri, 01 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
थाने में हंगामा करती महिला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिस महिला की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराकर उसके मायके वाले तेरही की तैयारी कर रहे थे, वह महिला शुक्रवार को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार में घूमती हुई मिली। मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालत के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मानें तो महिला के लापता होने की रिपोर्ट उसके पति ने भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसओ गंभीरपुर तेजबहादुर सिंह ने बताया कि मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवड़ी डीह गांव निवासी अशोक चौरसिया की बेटी आरती की शादी गंभीरपुर बाजार निवासी रमेश चौरसिया के साथ हुई है। आरती दो बच्चों की मां है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 21 जून की रात आरती कहीं गायब हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो पति रमेश ने 23 जून को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसी बीच मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र में 27 जून को लावारिश युवती की लाश मिली तो आरती के पिता अशोक चौरसिया हलिया थाने पहुंचे और शव की पहचान अपनी बेटी आरती के रूप करते हुए 29 जून को गंभीरपुर थाने में आरती की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उन्होंने आरती के पति रमेश चौरसिया, जेठ मुन्ना, संजय और सास गीता देवी को आरोपित किया है। पुलिस दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी कि शुक्रवार को मुखबिर के जरिए आरती के बिंद्राबाजार में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरती ने बताया कि वह अपने पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर घर से निकल गई थी। एसओ गंभीरपुर ने बताया कि आरती को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालत का जो भी निर्णय होगा, उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालत के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें