फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में तोड़फोड़

Tue, 11 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
तोड़फोड़
विज्ञापन
मोहर्रम के जुलूस में शामिल कुछ मनबढ़ों ने रविवार की रात जहानागंज कस्बे में स्थापित दुर्गा पंडाल में लगे झालर, वल्ब, दूकान की कुर्सी मेज आदि तोड़ दिया। जुलूस की सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान मौन साधे रहे। सोमवार को थाने में पंचायत बुलाई गई। इसमें आरोपी भी थे। अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई के बजाय दशहरा के दिन झालर आदि हटाने का निर्देश दिया गया। घटना के संबंध में सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


जहानागंज कस्बा के बगइचा मुहल्ले से चौकी और झंडा का जुलूस निकलता है, जो मुख्य चौक होते हुए करहां रोड बवाली मोड़ पर जाकर समाप्त होता है। इस रास्ते में डायमंड क्लब और मां अंबा कमेटी की तरफ से दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाती है। रविवार की रात मोहर्रम का जुलूस निकला और डायमंड क्लब पंडाल के समीप पहुंचा। सजावट के लिए लगे झालर, बल्व की वजह से झंडा आड़ रहा था तो प्रधान डा. नसीम ने झंडा झुकाकर आगे बढ़ गए लेकिन जुलूस में पीछे चल रहे मनबढ़ों ने डंडे से मारकर झालर को तोड़ दिया और वल्ब फोड़ दिया।

जुलूस अंबा कमेटी के पास पहुंचा तो यही आरोपी यहां भी वल्ब और झालर तोड़ दिए। एक दूकान का ब्रेंच, कुर्सी तोड़ डाले। घटना से तनाव हो गया। सूचना मिलने पर एडीएम प्रशासन प्रेम प्रकाश सिंह, एसपी ट्रैफिक एच रहमान, एसडीएम सदर दिवाकर सिंह कई थानों की फोर्स लेकर पहुंच गए। पुलिस डायमंड क्लब के अध्यक्ष रंजीत वर्मा से तहरीर लेकर मो. साकिब, दानिश, गुलाम सरवर, मो. एहसान, मो. जैश, मो. सद्दाम, अबूसैफ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर किया।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इसमें कुछ वह लोग भी रहे जिन्होंने रात को बवाल किया था। घंटों चली पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि दशहरा की रात दो बजे दुर्गा पूजा समिति के लोग झालर और वल्ब आदि हटा देंगे ताकि जुलूस बेरोकटोक निकल सके। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें