फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर से सवा लाख की लूट

Fri, 16 Jun 2017 11:33 PM IST
azamgarh
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  
विज्ञापन

मेंहनगर। कस्बे से सटे खरिहानी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के कैशियर को घायल कर दस से अधिक नकाबपोश बदमाश शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे 1.25 लाख रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने दौड़ाया लेकिन वे पंप से कुछ दूर पर खड़ी अपनी बाइक पर बैठे और फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।       

गाजीपुर जिले के रहने वाले जयकिशन साहू का मेंहनगर कस्बे से सटा खरिहानी मार्ग पर पेट्रोल पंप है। यहां उनका भांजा अंब्रीश गुप्ता कैशियर के पद पर काम करता है। शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे अंबरीश अपने केबिन में बैठा हुआ था। तभी दस से अधिक की संख्या में नकाबपोश बदमाश पंप के पीछे से पहुंचे और केबिन में घुसकर अंबरीश को तमंचा सटाकर काउंटर पर रखा गया 1.25 लाख रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग रहे थे। तभी अंब्रीश ने विरोध किया तो बदमाश उसे लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान केबिन में लगा सीसीटीवी कैमरा उखाड़कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान केबिन का शीशा आदि भी टूट गया। केबिन का शीशा टूटने से एक बदमाश का हाथ जख्मी हो गया। उधर घटना स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर मेंहनगर थाने के सिपाही खड़े थे। शोर होने पर सिपाही मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक बदमाश उस रास्ते की तरफ से भागे जिधर से आए थे। लोग उनका पीछा किया। लेकिन बदमाश कुछ दूर पर खड़ी अपनी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी घटना की कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें