क्षेत्र के श्रीकांतपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच शुक्रवार की शाम हुई मारपीट में घायल वृद्ध विंदेश्वरी (70) की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। निजामाबाद थाना क्षेत्र के श्रीकांत पुर निवासी बिंदेश्वरी सोनकर और उसके भाई चुन्नी सोनकर में जमीन को लेकर वर्षों से रंजिश चल रही थी। विवादित जमीन पर बनी नाली से पानी के बहाव को लेकर दोनों में कई बार विवाद हो चुका था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच शुक्रवार की सुबह विवाद हुआ था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस गई थी और मामला शांत हो गया था। शाम साढ़े पांच बजे फिर दोनों भाइयों के बीच पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ।
दोनों भाइयों के पक्ष के लोग आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान लाठी डंडे चले। मारपीट में बिंदेश्वर सोनकर (70) गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में विमला पत्न मुनीम, कतवारू पुत्र छट्ठू, शीला पुत्री छट्ठू, बेबी पुत्री छट्ठू और संतरा पत्नी छट्ठू और छट्ठू घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल बिंदेश्वर सोनकर को लेकर लोग अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिंदेश्वर सोनकर के भतीजे पंचम सोनकर पूर्व प्रधान हैं। पुलिस पूर्व प्रधान पंचम सोनकर को थाने लाई है। थाने पर मौजूद पंचम सोनकर का कहना है कि बिंदेश्वरी की मौत मारपीट से नहीं हुई है बल्कि उनकी तबीयत ज्यादा खराब रहा करती थी जिससे उनकी मौत हो गई। उनके परिवार पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है।