आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद बदमाशों के भागे रास्ते पर पीछा करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंच गए और पंप कर्मियों से पूछताछ में जुटे हुए हैं।
पूर्ण प्रभार मिलते ही थानेदार को बदमाशों ने दी सलामी
अहरौला थाना शुक्रवार तक प्रभारी एसओ के भरोसे संचालित हो रहा था। प्रभारी एसओ के रूप में श्रीप्रकाश शुक्ला की तैनाती थी। शुक्रवार को ही उन्होंने पदभार ग्रहण किया तो पंचायत के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। वहीं शनिवार को एसपी ने उन्हें थानाध्यक्ष बनाने का आदेश दिया तो पेट्रोप पंप पर पांच लाख के लूट की घटना केे अंजाम देकर बदमाशों ने नए एसओ को सलामी दे दी है।
घटना की सूचना मिली है। मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। एक लाख आठ हजार की लूट हुई है। बदमाशों की तलाश में टीमें लगाई गई है।
सुधीर कुमार सिंह, एसपी