फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का ताला तोड़ आभूषण चोरी

Thu, 18 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
मंदिर का ताला तोड़ आभूषण चोरी
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पित्थौरपुर उसरी गांव में स्थित मां काली के मंदिर का ताला तोड़कर बुधवार की रात भीतर घुसे चोर माता का मुकुट सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य का आभूषण चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी शकील अहमद खां फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ और डाक स्क्वाड को लेकर पहुंचे। डाग स्क्वाड की मदद से मंदिर से करीब सौ मीटर दूर हैंडपंप के नाबदान में गाड़ा काली मां का मुकुट बरामद कर लिया गया। शेष आभूषण अभी तक नहीं मिल सके।  
विज्ञापन


पित्थौरपुर उसरी गांव निवासी मणि सेठ का मुंबई में ट्रांसपोर्ट का कारोबार था। वह 24 अप्रैल 2017 को पैतृक गांव आए और आबादी से सटे उत्तर दिशा में भव्य मां काली का मंदिर बनवाकर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। उनकी बहू प्रियंका सेठ ने माता की प्रतिमा पर सोने का मुकुट, मंगलसूत्र, कंगन, नथिया और बाजूबंद पहनाया। बताया जाता है कि इस प्रकार का मंदिर आसपास के गांव में नहीं बना है। लोग यहां पूजन अर्चन को आते हैं। बुधवार की रात चोर मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे और माता के प्रतिमा पर लगे सारे आभूषण चुरा लिया।

गुरुवार की सुबह गांव के लोग टूटा हुआ ताला और गायब आभूषण देखकर दंग रह गए। सूचना मिलने पर मौके पर एसपी सिटी सकील अहमद खां, सीओ लालगंज एसपी तोमर, प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ और वाराणसी से खोजी कुत्ता लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस अभी मामले की जांच कर ही रही थी कि डाग स्क्वाड की मदद से मंदिर से करीब सौ मीटर दूरी पर लगे हैंडपंप के नाले गाड़ा गया मुकुट बरामद हुआ। शेष आभूषण अभी तक नहीं मिल सके। घटना के संबंध में गांव के पूर्व प्रधान दिलीप सेठ ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। एसपी सिटी शकील अहमद ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें