फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के बेटे सहित तीन पर हत्या के प्रयास का केस

Fri, 18 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
 बरदह थानाक्षेत्र के कोहरगोली निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार शाम को पूर्व मंत्री अंगद यादव के बेटे सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कोहरगोली निवासी रामदुलार का आरोप है कि दो फरवरी की दोपहर वह गाड़ी से घर लौट रहे थे। दुबरापुर बाजार के पास सिधारी थानाक्षेत्र के मूसेपुर मुहल्ला निवासी पूर्व मंत्री अंगद यादव का बेटा आलोक अपने साथियों के साथ वहां मौजूद था। उसने गाड़ी रोकवाई और हत्या करने के इरादे से गोली चला दी। संयोग था कि गोली गाड़ी में लग गई और रामदुलार बाल-बाल बच गए। उधर, मौका पाते ही सभी फरार हो गए।

घटना के बाद ही रामदुलार ने थाने में तहरीर दे दी थी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद बुधवार को आलोक सहित तीन लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, धमकी देने आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बता दें कि रामदुलार यादव पूर्व मंत्री अंगद यादव के समधी हैं। इन दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


इसी के चलते 19 दिसंबर 2015 को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अधिवक्ता राजनरायन सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजनरायन की पत्नी सुधा सिंह ने पूर्व मंत्री सहित दो लोगों को आरोपी बनाया है। अधिवक्ता की हत्या के मामले में अंगद यादव जेल में है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगा। - दयानंद मिश्रा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें