मां ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो मोहल्ला एमनजई जलालनगर में रहने वाले दो सगे भाइयों ने अपने घर में आग लगा दी। इससे घर में रखा धार्मिक ग्रंथ भी जल गया। इससे गुस्साएं मोहल्ले वालों ने दोनों भाइयों की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी बन्ने के दो बेटे आरिफ और अकील शराबी हैं। वे आए दिन अपनी मां शहनाज से शराब के लिए रुपये मांगते हैं, और रुपये न मिलने पर झगड़ा करते हैं। दोपहर में करीब दो बजे दोनों शराब के नशे में अपने घर पहुंचे और मां से शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। मां शहनाज के मना करने पर दोनों भाई बेकाबू हो गए और घर में रखा मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। इससे घर में रखे कपड़े आदि सामान जलने लगा। इसमें घर में रखा धार्मिक ग्रंथ भी जल गया। शहनाज के शोर मचाने पर मोहल्ले दौड़कर पहुंच गए और बमुश्किल आग बुझाई। आग में जले धार्मिक ग्रंथ को देखकर मोहल्ले वालों ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर केके वर्मा के मुताबिक दोनों ने घर में आग लगा दी थी। दोनों को पकड़कर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया है।