फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: प्रधानी चुनाव की रंजिश में मिठाई कारोबारी पर फायरिंग, कड़ाही सीने पर लगाकर बचाई जान

Sun, 08 Nov 2020 10:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
रेफर होने से पहले जिला अस्पताल में भर्ती मिठाई कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार स्थित एक मिठाई कारोबारी पर प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर फायरिंग की गई। एक बाइक सवार तीन बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया। समोसा छानने वाले कड़ाही को सीने पर लगाकर मिठाई कारोबारी ने अपनी जान बचाई, पैर में गोली लगने से वह घायल है। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कुछ ही देर में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के भेदौरा गांव निवासी 38 वर्षीय शिव आसरे यादव गोपालगंज बाजार में सचिन स्वीट हाउस नाम से मिठाई की दुकान चलाता है। वह पूर्व में गांव के प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है और इस बार भी चुनाव की तैयारी कर रहा था। रविवार की देर शाम साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद था।

इसी दौरान एक बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और शिव आसरे को लक्ष्य कर फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली चलते ही शिवआसरे सतर्क हो गया और पास रखी समोसा छानने की कड़ाही को उठाकर अपने सीने पर लगा लिया। बदमाशों ने तीन से चार राउंड फायरिंग किया। जिससे उसके पैर में गोली लगी।

 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गोली चलते ही बाजार के लोग जुटने लगे तो बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल मिठाई कारोबारी को तत्काल सीएचसी अहरौला ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग के पहले कहा कि साले प्रधानी का चुनाव लड़ोगे। वहीं गोली चलने की सूचना मिलते ही अहरौला के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि घायल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें