फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों पर मारपीट का मुकदमा

Fri, 03 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,आजमगढ
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
रानी की सराय और तरवां थाना क्षेत्र की एक महिला सहित दो लोगों ने गुरुवार को संबंधित थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों ने छह लोगों को आरोपित किया है। उनका आरोप है कि पानी बहाने के विवाद और रंजिश के चलते मनबढ़ों ने पीटकर उन्हें घायल कर दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के बरती गांव निवासी सरस्वती देवी पत्नी गोरिक सरोज ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के आलोक पुत्र बृजराज सहित चार लोगों को आरोपित किया है। सरस्वती का आरोप है कि नाबदान से बहने वाले पानी के विवाद को लेकर गुरुवार की शाम विपक्षियों ने मार पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसी क्रम में तरवां थाने में केस दर्ज कराने वाले उधरी गांव  निवासी संपत बनवासी ने गांव के बद्री यादव सहित दो लोगों को आरोपित किया है। संपत का आरोप है कि आरोपियों ने रंजिशन गुरुवार की शाम उसकी पिटाई कर दी और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें