फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद के भाई की गिरफ्तारी से बढ़ी कइयों की धड़कन

Fri, 22 Sep 2017 12:42 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
इकबाल कासकर
विज्ञापन
आजमगढ़। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर के मुंबई में गिरफ्तारी ने आजमगढ़ के रहने वाले कई लोगों की धड़कन बढ़ा दी है। सूत्रों की माने तो मुंबई पुलिस जांच के लिए जिले का रुख भी कर सकती है। क्योंकि यहां के कई लोगों का जुड़ाव भी दाऊद के साथ रहा है।   
विज्ञापन


खाड़ी देश से आजमगढ़ का पुराना नाता है। यहां के ज्यादातर लोग विदेशों में रहते हैं। जबकि कई लोगों का विदेश में बड़ा कारोबार है। दाऊद के एक भाई की आजमगढ़ के लालगंज क्षेत्र में ससुराल है। ऐसे में कई लोग आज भी रिश्तेदारी निभाते है।

हाल ही में मुबंई बम धमाका के मामले में अबु सलेम के साथ दस साल की सजा पाने वाला शकील अंसारी  भी यहीं के गंभीरपुर थाने का रहने वाला है। उसे खुफिया विभाग ने कासकर के साथ दुबई से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान में छिपा दाऊद आईएसआई और अन्य आतंकी संगठनों की मदद से भारत विरोधी साजिश रच रहा है। उसका साथ देने वाले भी कई संदिग्ध आजमगढ़ के रहने वाले हैं। विशेषज्ञों की मानें तो दाऊद ने अपने भाई को को भारत में मौजूद अपनी संपत्ति की रखवाली और करीबियों की खोज-खबर रखने के लिए छोड़ रखा था।

इसे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की माने तो पूछताछ में इकबाल ने कई नेता, व्यापारी और धनाड्यों के साथ दाऊद के संबंध कीा खुलासा किया है। सत्यता जानने के लिए जल्द ही मुंबई आजमगढ़ भी आ सकती है। खुफिया विभाग भी ऐसे संदिग्धों पर नजर गड़ाए हुए है।  

मुंबई पुलिस से अभी तक ऐसे किसी भी मामले की जानकारी नहीं दी गई है, न ही मांगी गई है। खुफिया विभाग के लोग अपने स्तर से जांच कर रहे है। जहां सहयोग की उम्मीद है वहां मदद की जाएगी।  अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें