फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के दौरान चाकूबाजी, एक मरा

Sat, 08 Sep 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के गांव कप्सा में शनिवार की देर रात शराब पीने के दौरान दो पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


कंधरापुर थाना क्षेत्र के गांव कप्सा में रात करीब 10 बजे मनोज (25) पुत्र रामचंद्र और रामचंद्र के भाई परविंदर का लड़का और कुछ अन्य लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान मनोज और परविंदर के पुत्र में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी और चाकू भी चलने लगा। चाकू लगने से मनोज की मौके पर मौत हो गई।

जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में अनिल राम और माधुरी शामिल हैं। सूचना के बाद थाना कंधरापुर पुलिस और सीओ सिटी अजय कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। आरोपी रिंकू और राजमन की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें