फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा दूकानदार की गोली माकर हत्या

Tue, 03 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र के खुटहन गांव स्थित प्राइमरी पाठशाला के पास अज्ञात बदमाशाें ने मंगलवार की रात दूकान बंद कर घर जा रहे दवा के दूकानदार खुटहन निवासी लालजी प्रजापति (45) की गोली मार कर हत्या कर दी। अस्तापल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन



बताया जाता है कि रासेपुर गांव में लालजी की दवा की दुकान है। रात सवा आठ बजे जब वह दूकान बंद कर अपने घर जा रहा था कि प्राइमरी स्कूल के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। उसके शरीर में चार गोलियां लगीं जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

आवाज सुनकर ग्रामीण उस भागे और घायल पड़े लालजी को अस्पताल ले जाने लगे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावार भाग निकले। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। हादसे से घर में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


एसपी आकाश कुलहरि ने हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया। कहा कि परिवार की ओर से अभ्ाी तक कोई तहरीर आदि नहीं मिली है। फिर भी वह अपने स्तर से मामले की जांच करा रहे हैं। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।  घटना से गांव में गम का माहौल है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें