बिजली कटौती के विरोध में नगर के आजमगढ़ तिराहा स्थित भीटी विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार की रात हंगामा करते लोग।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबालपुर सहना नाऊपुर के बीटेक के करीब 400 छात्र देर रात साढ़े नौ बजे देवगांव कोतवाली पहुंचे और शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
छात्रों ने आरोप लगा कि हम में से कई को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर बुलाया जाता है।
कॉलेज प्रशासन की उदासीनता के कारण अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। पूरी फीस जमा करा ली गई है लेकिन उन्हें आज तक हॉस्टल नहीं दिया गया। हमलोग बरामदे और क्लासरूम में सोते हैं। उन्होंने भोजन खराब होने की भी शिकायत की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की जाती, वे क्लास नहीं लेेंगे।
अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती है तो वे चक्काजाम करेंगे। उन्होंने कुछ शिक्षकों के स्थानांतरण की भी मांग की। देर रात तक मौके पर मौजूद पुलिस छात्रों को समझाने का प्रयास कर रही थी।
कुछ छात्रों ने शिक्षकों पर जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल करने की शिकायत की है। उनका आरोप है भी कॉलेज में गुणवत्तायुक्त भोजन नहीं मिलता है। अध्यापकों का व्यवहार भी ठीक नहीं रहता। उनका शिकायती पत्र मिला है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -जैनेंद्र सिंह, एसडीएम लालगंज